ढाई किलो चांदी व अस्सी हजार नकदी ले गए चोर
बीकानेर। दाऊजी मंदिर रोड पर स्थित नथमल सोनी की दुकान पर देर रात चोर पहुंचे। उन्होंने दुकान के बाहर खड़े रहकर नजर रखी कि कोई आ तो नहीं रहा है। जैसे ही रास्ता सूना होता, वैसे ही दुकान का ताला तोडऩा शुरू कर देते। कोई वाहन आता दिखता तो दुकान के आगे बैठ जाता। धीरे-धीरे रात करीब डेढ़ बजे ताला तोड़ दिया गया। अंदर रखे चांदी के गहने और अस्सी हजार रुपए उठा लिए। चोर एक मोटर साइकिल पर निकल गए।

तीन युवक एक मोटर साइकिल पर जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। सुबह दुकान मालिक नथमल सोनी को पता चला तो उसने पुलिस को सूचना दी। दुकान के बाहर और अंदर सीसीटीवी कैमरा नहीं था। दो-तीन मकान छोड़कर एक मकान पर सीसीटीवी लगा हुआ था, जिसमें ये सारी घटना कैद हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और चोरों के फुटेज लिए। दुकान के अंदर से भी कुछ सबूत जुटाए गए हैं। पुलिस ने कोटगेट सहित अनेक क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि पता चल सके कि चोर किस दिशा में गए हैं और किस तरह का हुलिया है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन