महिला ने दिया चार जुड़वा बच्चों जन्म, सभी स्वस्थ्य
टोंक। शहर के जेल रोड स्थित अयुष्मान हॉस्पिटल में 28 वर्षीय किरण कंवर ने रविवार सुबह चार जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। मां सहित सभी बच्चे स्वस्थ है। तीन बच्चों को सरकारी जनाना अस्पताल के नवजात बच्चों की एसएनसीयू में चिकित्साकर्मियों के देखरेख में रखा गया है, जबकि एक बच्चा मां के पास है।
अयुष्मान हॉस्पिटल की संचालक तथा स्त्री एंव प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ शालिनी अग्रवाल ने बताया की मरीज किरण कवर पत्नी मोहन सिंह वजीरपुरा की रहने वाली है। किरण की शादी 4 वर्ष पहले हुई थी। शालिनी अग्रवाल ने बताया कि 10 महीने पहले किरण ने अयुष्मान हॉस्पिटल में परामर्श लिया।

मरीज किरण शनिवार रात्रि को लेबर पेन (डिलीवरी के दर्द) के साथ भर्ती जिसका रविवार को सुबह 6 बजे सिजेरियन किया गया। जिसमें चार स्वस्थ (दो लड़के व दो लडक़ी) बच्चों को जन्म दिया। एक साथ परिवार में चार नए मेहमान आने से किरण व परिवार में खुशी है।