नेपाल में भीषण एक्सीडेंट : 6 भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत, 19 घायल
नेपाल में आज एक भीषण रोड एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। एक बस का एक्सीडेंट होने से 7 लोगों की मौत हो गई है। नेपाल के दक्षिणी मैदानी इलाके के बारा जिले में आज एक बस का एक्सीडेंट हो गया है। 7 लोगों की मौत और 19 घायल-नेपाल की लोकल पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बारा जिले में हुए बस एक्सीडेंट की वजह से 7 लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए।

मरने वालों में से 6 भारतीय तीर्थयात्री थे। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बस काठमांडू से जनकपुर जा रही थी और बीच में पडऩे वाले बारा जिले में उसका एक्सीडेंट हो गया। सभी 6 तीर्थयात्री काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन के बाद जनकपुर जा रहे थे।
बस एक्सीडेंट में मरने वाले सभी लोग राजस्थान के
मकवानपुर जिला पुलिस ने इस बस एक्सीडेंट में मरने वाले सभी लोगों की पहचान कर ली है। ये 70 वर्षीय राजेंद्र चतुर्वेदी, 67 वर्षीय बहादुर सिंह, 67 वर्षीय बैजंती देवी, 65 वर्षीय मीरा देवी सिंह, 65 वर्षीय श्रीकांत चतुर्वेदी, 60 वर्षीय सत्यवती सिंह और 41 वर्षीय बिजय लाल पंडित थे और सभी भारत के राजस्थान के रहने वाले थे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए