30 सेकेंड में एक-एक कर गिरीं 7 इमारतें, एक दर्जन लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में गुरुवार सुबह 30 सेकंड के अंदर 7 इमारतें गिर गईं। प्रशासन ने इन इमारतों को तीन दिन पहले ही खाली करवा लिया था। आसपास की 2-3 इमारतों पर अभी भी खतरा बना हुआ है। यहां लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। राज्य में पिछले 24 घंटे में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 7 मौतें मंडी और शिमला में लैंडस्लाइड की वजह से हुईं।

इसके अलावा कई घर टूट गए और 400 सड़कें ब्लॉक हो गई हैं। भारी बारिश के चलते कुल्लू-मनाली हाईवे भी बंद कर दिया गया। मौसम विभाग ने पूरे राज्य में अगले दो दिन भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया है। हिमाचल के 3 जिलों- शिमला, मंडी और सोलन में आज सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
वहीं दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत 6 राज्यों में मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में बुधवार को तेज बारिश हुई। पूरे राज्य में 4.5 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश से जुड़ी घटनाओं में 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कानपुर में गंगा का पानी खतरे के निशान से 3 मीटर ऊपर बह रहा है। इससे 11 गांवों में गंगा का पानी घुस गया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन