हार्डकोर क्रिमिनल सलमान भुट्टा गिरफ्तार
बीकानेर। बीकानेर के विभिन्न थानों में तीस से ज्यादा मामलों में 25 हजार का ईनामी हार्डकोर बदमाश सलमान भुट्टा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी तेजस्वनी गौतम पिछले कई दिनों से उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में थी। अब साइबर सेल और बीछवाल पुलिस ने संयुक्त रूप से प्रयास करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। 2 जुलाई को इंद्रा कॉलोनी में हुई फायरिंग में सलमान भुट्टा का नाम आया था।
तब से वो फरार था लेकिन पुलिस लगातार उसका पीछा कर रही थी। आदतन अपराधी सलमान भुट्टा पर 30 प्रकरण दर्ज अलग-अलग थानों में दर्ज है। सलमान को दस्तयाब करने में बीछवाल थानाधिकारी महेंद्र दत्त व साइबर सेल के हैड कांस्टेबल दीपक यादव मुख्य भूमिका रही है। एडीशनल एसपी दीपक शर्मा भी सक्रिय रहे। साइबर टीम ने ही उसकी लोकेशन पर लगातार निगरानी रखी है। बार बार मोबाइल बदलने के बाद भी पुलिस ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और उसे गिरफ्तार कर लिया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन