नर्सेज ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सामूहिक अवकाश लेकर करेंगे जयपुर कूच
बीकानेर। राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले आज राज्यव्यापी आह्वान पर 10 अगस्त को चोबीसवे दिन पीबीएम अस्पताल स्थित गोल पार्क में अनिश्चित कालीन धरना जारी रहा। 18 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे नर्सेज ने आंदोलन को तेज करते हुए राज्यव्यापी आह्वान पर जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर विभाग के आला अधिकारियों की हठधर्मिता एवम संवादहीनता के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

आगामी आन्दोलनात्मक गतिविधियों की सूचना सहित 23 अगस्त को सामुहिक अवकाश लेकर जयपुर कूच का ज्ञापन सौंपा गया। संघर्ष समिति के प्रांतीय आह्वान पर संघर्ष संयोजक छोटूराम चौधरी की आगवाई में ट्रॉमा अस्पताल के नर्सेज ने धरना लगाया जिसमे दीनदयाल, गजराज, बसंती सोलंकी, पंकज, विरेंद्र, राजेंद्र साहू, निर्मल, जगदीश कालवा सहित नर्सेज साथियों ने भाग लिया। संघर्ष संयोजक श्रवण वर्मा ने बताया कि सरकार के आला अधिकारी आज 24 दिन बाद भी नर्सेज की सहमति सिद्ध मांगों का साकारात्मक समाधान करने करने की बजाय मुकदर्शक बने हुए हैं जिससे नर्सेज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन