गत्ता फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
बीकानेर के खारा इंडस्ट्रियल एरिया में एक गत्ते की फैक्ट्री में रविवार तड़के आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। खारा इंडस्ट्री एरिया में सुबह आग लगने का पता चलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को फोन किया। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने जल्द ही मोर्चा संभाल लिया। फायर ब्रिगेड की सात गाडिय़ों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। काफी देर तक पानी डालने के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका।

करीब आठ-नौ बजे तक आग जलती रही। इसके बाद इस पर काबू पाया जा सका। फिलहाल आग बुझ चुकी है लेकिन रुक रुककर लपटें बाहर आ रही है। गनीमत रही कि उस समय फैक्ट्री के अंदर कोई नहीं था, ऐसे में जनहानि नहीं हुई। काम के वक्त हादसा होता तो यहां मजदूर भी चपेट में आ सकते थे।
जामसर थानाधिकारी इंद्र कुमार भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। बड़ी संख्या में लोग भी मौके पर एकत्र है। फिलहाल ये पता लगाया जा रहा है कि आग कैसे लगी? माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन