महाजन में प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा का देहात अध्यक्ष सियाग ने किया स्वागत
झूठ बोलने में भाजपा नेताओं की पीएचडी : डोटासरा
जनहितैषी योजनाओं से कांग्रेस सरकार ने आमजन को दी राहत : बिशनाराम
बीकानेर। शनिवार सुबह गंगानगर से श्रीडूंगरगढ़ जाते समय बीकानेर की सीमावर्ती क्षेत्र महाजन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा का जिला कांग्रेस कमेटी देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह में प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा झूठ बोलने का काम किया है। झूठ बोलने में भाजपा नेताओं ने पीएचडी की है। सैकड़ों की भीड़ को सम्बोधित करते हुए डोटासरा ने कहा कि कहां है भाजपा का आक्रोश, फूलों से स्वागत हो रहा है।
इतनी बड़ी संख्या में पहुंच कर जनता ने कांग्रेस की ताकत और शक्ति का प्रदर्शन किया है। जिलाध्यक्ष सियाग ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनहितैषी सरकार केवल कांग्रेस ही है। कांग्रेस ने जितनी भी जनहितैषी योजनाओं को शुरू किया है तो कांग्रेस सरकार रिपीट होने पर उनमें इजाफा होगा।

भाजपा केवल जनता को बरगलाने का काम करती है, जबकि कांग्रेस सरकार कड़े कानून बनाकर अपराधियों पर शिकंजा कसती है, भ्रष्टाचार पर यदि कोई लगाम कस सकती है तो वो केवल कांग्रेस पार्टी ही है। संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि स्वागत करने वालों में डेयरी चैयरमेन नोपाराम जाखड़, अम्बेडकर पीठ महानिदेशक मदनगोपाल मेघवाल, राजेन्द्र मूंड, एडवोकेट विजय गोदारा, श्रीकृष्ण गोदारा, राजपाल कुलहरी, रायसिंह गोदारा, बजरंग सायच, ओमप्रकाश गोदारा, मुमताज खां, राजू, मुबारक, आशिक हुसैन, खानू खां, अशोक छींपा शामिल रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन