इमरान खान को 3 साल की सज़ा, 5 साल चुनाव लडऩे पर लगा बैन
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जब से कुर्सी गई है, तभी से उनकी मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। पीएम पद की कुर्सी जाने के बाद से ही इमरान ने पाकिस्तान की नई सरकार और आर्मी के खिलाफ बगावती सुर छेड़ दिए। इस वजह से देश की सरकार और आर्मी उनके खिलाफ हो गई। काफी समय से इमरान को गिरफ्तार करने की कवायद चल रही थी, पर इमरान किसी तरह से गिरफ्तारी की हथकड़ी से बचते रहे। पर आज इमरान को एक बड़ा झटका लगा है।

तोशाखाना मामले में आज इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया है। इमरान को सिर्फ गिरफ्तार ही नहीं किया गया है, बल्कि सज़ा भी सुनाई गई है। तोशाखाना मामले में इमरान को 3 साल की जेल की सज़ा सुनाई गई है और साथ ही उनके 5 साल चुनाव लडऩे पर बैन भी लगाया गया है। पाकिस्तान के एक ट्रायल कोर्ट ने आज तोशाखाना मामले में इमरान के खिलाफ यह फैसला सुनाया है। रिपोर्ट के अनुसार इमरान को लाहौर से गिरफ्तार किया गया है।
इमरान को गिरफ्तार करके पुलिस उन्हें लेकर इस्लामाबाद के लिए रवाना हो गई है। इमरान की गिरफ्तारी के बाद उनके घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। इमरान के समर्थक भी उनके घर के बाहर जुटना शुरू हो गए हैं। 9 मई की ही तरह इस बार भी इमरान की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन और दंगे होने की संभावना है। ऐसे में पुलिस को प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए