ब्रेन डेड हुए बेटे का अंगदान करने वाले बीकानेर के पूर्णराम व संतोष देवी को सीएम ने किया सम्मानित
बीकानेर। अपने 20 वर्षीय बेटे आदित्य नैण के मरणोपरांत अंगदान करने वाले बीकानेर के पूर्णराम व संतोष देवी को राज्य स्तर से वीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा सम्मानित किया गया है। राष्ट्रीय अंगदान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री की ओर से जिला स्तरीय आईटी सेवा केंद्र में जिला कलेक्टर भगवतीप्रसाद कलाल द्वारा स्व. आदित्य के माता पिता को प्रशस्ति पत्र मोमेंटो स्वरूप प्रदान किया गया।
नैण दंपति ने नम आंखों से अपने पुत्र के लिए श्रद्धांजलि स्वरुप सम्मान प्राप्त किया। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा एक साहसी माता पिता के रूप में उनके दान को सबसे बड़ा दान बताया। पूर्णराम ने भावुक शब्दों में अपने संस्मरण बताते हुए सभी से अंगदान को अपनाने की अपील की। चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा द्वारा भी बीकानेर के नैण दंपत्ति के दान को अतुलनीय बताया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा 220 करोड़ लागत से निर्मित 148 चिकित्सा भवनों का लोकार्पण तथा 551 करोड़ लागत के 101 चिकित्सा भवनों का शिलान्यास किया गया। साथ ही 10 चिरंजीवी जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस व 25 चल खाद्य प्रयोगशाला का भी लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर जिला स्तर से वीसी रूम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर हरीसिंह मीणा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पवार, डिप्टी सीएमएचओ स्वास्थ्य डॉ लोकेश गुप्ता, डीटीओ डॉ सीएस मोदी, एक्स ई एन एनएचएम जेपी अरोड़ा, डीपीएम सुशील कुमार, जिला आईईसी समन्वयक मालकोश आचार्य, आशा समन्वयक रेणु बिस्सा व समाजसेवी अनवर अजमेरी मौजूद रहे। सीएमएचओ डॉ अबरार ने बताया कि प्रदेश सहित जिले के प्रत्येक सरकारी गैर सरकारी विद्यालय, अस्पताल तथा कार्यालयों में विद्यार्थियों अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा अंगदान करने की शपथ ग्रहण की गई।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन