200 फीट की ऊंचाई से गिरी क्रेन, अब तक 17 शव बरामद
मुंबई से सटे ठाणे जिले के शहापूर के पास मंगलवार रात करीब 1:30 बजे गर्डर लॉन्चिंग मशीन (क्रेन) गिरने से भयानक हादसा हो गया। समृद्धी महामार्ग के निर्माण कार्य में लगी मशीन करीब 200 फीट की ऊंचाई से नीचे कर्मचारियों पर गिर गई। इस हादसे में कम से कम 17 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। दो और कर्मचारियों के अभी भी मलबे में फंसे होने की सूचना हैं। मौके पर खोज और बचाव अभियान जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि हादसा ठाणे के शहापूर में खुटाडी सरलांबे गांव में समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण के निर्माण में लगी क्रेन के गिरने से हुआ। गर्डर मशीन गिरने के बाद हृष्ठक्रस्न द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अब तक कुल 17 शव बरामद किए गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। एनडीआरएफ की दो टीमों ने दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य में जुटी है।
मामला दर्ज
शहापूर थाने में नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी के स्थानीय ठेकेदार और गर्डर से जुड़ी ङ्कस्रु कंपनी के स्थानीय ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ धारा 304-ए, 337, 338 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि दोनों कंपनियों के ठेकेदारों की लापरवाही और अनदेखी के कारण मजदूरों की मौत हुई
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए