अन्नदाता का सम्मान देश का सम्मान : अविनाश जोशी
बीस दिनों में जोशी ने दोबारा की प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी
प्रभारी के रूप में सीकर में सात दिन किया प्रवास
बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीकर में गुरुवार को हुई सभा की सफलता में बीकानेर का भी प्रभावी सहयोग भी रहा। बीकानेर के भाजपा नेता अविनाश जोशी ने फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी के रूप में वहां सात दिन प्रवास किया और आमजन को मोदी की सभा के लिए न्यौता दिया।
उन्होंने किसान चौपाल, नुक्कड़ सभाओं और जनसंपर्क के अन्य कार्यक्रमों में भागीदारी की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी भी की और देश के करोड़ों किसानों के खाते में पीएम किसान निधि की किस्त के रूप में 17 हजार करोड़ से ज्यादा राशि प्रदान करने सहित राजस्थान को विकास के अनेक कार्यों का लोकार्पण के लिए राजस्थान की धरती पर आने के लिए भी आभार जताया। इससे पूर्व 8 जुलाई को नौरंगदेसर में आयोजित कार्यक्रम में भी जोशी ने प्रधानमंत्री का नाल एयरपोर्ट पर स्वागत किया था। गुरुवार को एक बार एक बार फिर उन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात की। जोशी संगठन की गतिविधियों में लगातार सक्रियता निभा रहे हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन