हर्षाया मन, जब जगद्गुरु का मिला स्नेह… देखें वीडियो
सिद्धपीठ सालासर बालाजी पहुंचे श्रीसरजूदासजी महाराज
सियाराम गौशाला में 19 नवम्बर से होगा 108 कुंडीय महायज्ञ
सिद्धपीठ सालासर बालाजी धाम की श्री बालाजी गौशाला संस्थान के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। महोत्सव के तहत 18 जुलाई से 26 जुलाई तक जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य महाराज द्वारा रामकथा का आयोजन हुआ। महोत्सव में बीकानेर से महामंडलेश्वर श्री सरजूदासजी महाराज भी पहुंचे।
श्री सरजूदासजी महाराज ने बताया कि महोत्सव के दौरान बीकानेर के रामझरोखा कैलाशधाम की सियाराम गौशाला में 19 नवम्बर से 27 नवम्बर 2023 तक होने वाले 108 कुंडीय महायज्ञ, श्रीराम कथा एवं विराट संत सम्मेलन की सूचना भी प्रसारित की गई। जगद्गुरु रामभद्राचार्यजी महाराज ने श्रीसरजूदासजी महाराज को शुभाशीष प्रदान किया तथा बीकानेर में होने वाले आयोजन संबंधी जानकारी ली।

इस दौरान संत बालकदासजी महाराज बद्रीनाथ वाले, युवराज आचार्य रामचंद्रजी महाराज से भी बीकानेर आयोजन तैयारियों के बारे में विमर्श किया गया। इस अवसर श्री बालाजी गौशाला संस्थान अध्यक्ष रविशंकर पुजारी, मुरलीधर जेपी आदि का सान्निध्य मिला।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन