दो युवकों से हुई मारपीट, एक को जोड़बीड़ फेंका
बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र के चौधरी कॉलोनी में गली नंबर आठ में रविवार सुबह कैंपर गाड़ी में आए बदमाशों ने दो युवकों राधेश्याम और लालचंद के साथ मारपीट की। राधेश्याम के गंभीर घायल होने पर बदमाशों ने उसे वहीं छोड़ दिया और लालचंद को गाड़ी में डालकर ले गए। गली में मारपीट और अपहरण की वारदात देख लोगों में हड़कम्प मच गया। स्थानीय लोगों ने घायल राधेश्याम को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया।
जहां ट्रोमा सेंटर में उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद गंगाशहर पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस कई जगह दबिश दे रही है। इसके साथ ही नाकेबंदी भी की गई है। इसी दौरान अपहृत युवक लालचंद के बारे में पुलिस को पता चला। जिसे जोड़बीड़ से आगे एक गांव से दस्तयाब किया गया। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में रंजिश का मामला सामने आया है। जिन पांच सात जनों ने इनके साथ मारपीट की।

उनमें से अब तक दिनेश व सीताराम के नाम सामने आए हैं। मारपीट में घायल राधेश्याम नाई के कान के नीचे चोट लगने से काफी खून बह गया। अब ट्रोमासेंटर में उसका इलाज चल रहा है। लालचंद को ज्यादा चोट नहीं आई है। गंगाशहर पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर बदमाशों के ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन