भाजपा को सहन नहीं हो रही जनहितैषी योजनाएं, टीमवर्क से फिर मिलेगी सफलता : सियाग
बीकानेर। कांग्रेस सरकार की जनहित योजनाएं भाजपा पचा नहीं पा रही है। किसानों को 2000 यूनिट बिजली व शहरी क्षेत्र में भी बिजली यूनिटी में मिली रियायतें और चिरंजीवी स्वास्थ्य योजनाओं ने भाजपा को बड़ी चुनौती दी है। यह बात देहात कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष बिशनाराम सियाग नेे सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कही। अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि वे माइक्रो मैनेजमेंट से पार्टी को मजबूत करेंगे, इसके लिए कार्यकारिणी तैयार की जाएगी। सियाग ने कहा कि वे गावों में जाकर सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराएंगे। पार्टी एकजुट है और आने वाले चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है। देहात अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी है। इसको भली-भांति निभाने के लिए हमने योजना बनाई हैै। इसके लिए सभी विधासनभाओं में कार्यक्रम चलाएंगे। उन्होने कहा कि वे हर ब्लॉक अध्यक्ष की कार्यकारिणी बनाएंगे, इसमें 70 कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसी तरह मंडल अध्यक्ष की टीम बनाएंगे जिसमें भी 70 सदस्य लिए जाएंगे। इसके बाद बूथ स्तर पर हर बूथ पर 20 सदस्यों की टीम बनाएँगे। देहात अध्यक्ष नेे कहा कि वे आने दिनों में जल्द ही गांवों से अपना कार्यक्रम शुरू करेंगे। इसमे पार्टी कार्यकर्ता लोगों के बीच जाएंगे और सरकार की योजनाओ का प्रचार प्रसार करेंगे। लोगों को बताएंगे कि राज्य सरकार ने किस तरह से आमजन को राहत प्रदान कर रही है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन