पाकिस्तान में हिंदू मंदिरों पर किया हमला, चलाया बुलडोजर
कराची पाकिस्तान में सिंध के काशमोर में रविवार सुबह एक हिंदू मंदिर पर रॉकेट लॉन्चर से हमला किया गया। हमलावरों ने मंदिर और आसपास बसे हिंदू समुदाय के घरों पर अंधाधुंध गोलीबारी भी की। गोलियों की आवाज सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक हमलावर फरार हो गए। पाकिस्तान में 48 घंटे में हिंदू मंदिर में तोडफ़ोड़ की यह दूसरी घटना है। इससे पहले कराची में शुक्रवार रात 150 साल पुराना हिंदू मंदिर ढहा दिया गया था।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मारी माता मंदिर पर रात में बुलडोजर चलाया गया। उस वक्त इलाके में बिजली नहीं थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार को हमले के दौरान मंदिर बंद था, इसलिए ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। हमलावरों ने मंदिर के पास रहने वाले हिंदू समुदाय के लोगों के घरों पर भी हमला किया। शुरुआती जांच के मुताबिक हमलावर 8 से 9 लोग थे। पुलिस उनकी तलाशी के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मंदिर बागड़ी समुदाय की ओर से आयोजित किए जाने वाले धार्मिक सेवाओं के लिए हर साल खुलता है।

कराची के लोगों ने बताया- शुक्रवार की रात कुछ लोग बुलडोजर लेकर आए और मारी माता मंदिर की बाहरी दीवारों और मेन गेट को छोड़कर भीतर से पूरा मंदिर तहस-नहस कर दिया। पाकिस्तानी न्यूज पेपर डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक जब मंदिर को ढहाया जा रहा था, तब मंदिर ढहाने वालों को सुरक्षा देने के लिए पुलिस तैनात थी।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन