निर्धारित समय पर चल रही रेल, 98.92 प्रतिशत रही समय पालना
बीकानेर। उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल ने वर्ष 2023-24 की प्रथम तिमाही ( अप्रैल से जून) में यात्री ट्रेनों की समय पालना में 98.02 प्रतिशत का आंकड़ा छुआ है। उल्लेखनीय है कि उत्तर पश्चिम रेलवे के चारों मंडलों को मिलाकर इस तिमाही में समय पालना 95.12 प्रतिशत रही है। अत: उत्तर पश्चिम रेलवे पर ट्रेनों की समयपालना में बीकानेर मंडल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे पिछले लगातार 4 वर्षों से अधिक समय से संपूर्ण भारतीय रेलवे पर समय पालन में प्रथम स्थान पर रहा है।

बीकानेर मंडल पर इस तिमाही में मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की समय पालना 97.43 प्रतिशत तथा पैसेंजर ट्रेनों की समय पालना 98.61 प्रतिशत रही है। अत: औसत समयपालना 98.02 प्रतिशत रही है। मंडल ने ये आंकड़ा ट्रेनों के संचालन में देरी के मुख्य कारणों जैसे बिना कारण जंजीर खींचना, सड़क वाहनों के दबाव के कारण फाटक बंद नहीं होना तथा कानून एवं व्यवस्था के अन्य कारणों पर अंकुश लगाकर प्राप्त किया। साथ ही मरम्मत एवं रखरखाव के लिए योजनाबद्ध तरीके से ब्लॉक लेकर तथा नियमित मॉनिटरिंग करके समयपालन में सफलता प्राप्त की।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन