एबीवीपी के स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बीकानेर महानगर द्वारा 75 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 5 दिवस कार्यक्रम शुरू किया गया जिसमें 8 जुलाई को पूर्व संध्या कार्यक्रम रखा गया व 9 जुलाई स्थापना पर राजकीय डूँगर महाविद्यालय से वाहन रैली शुरू की गई व आदर्श विद्या मंदिर विधालय में नगर सम्मेलन के साथ समापन किया जाएगा 10 जुलाई को महानगर में आने वाले विधालयो में संघोष्ठी कार्यक्रम व 11 जुलाई को कच्ची बस्तियों में मेडिकल कैम्प रखा जाएगा।

वेटेनरी विश्वविधालय मे विवेकानंद जी के प्रांगण की साफ़ सफ़ाई कर में विवेकानंद जी की प्रतिमा का दूध व जल से अभिषेक कर माल्यार्पण किया गया, राजकीय डुंगर महाविद्यालय से दुपहिया वाहन रैली की शुरुआत प्रांत मंत्री श्याम सिंह शेखावत द्वारा भगवा झंडी दिखा कर की गई वाहन रैली का समापन आदर्श विद्या मंदिर विधालय में हुआ। प्रांत मंत्री श्याम शेखावत ने विद्यार्थी परिषद के इतिहास के बारे में बताते हुए कार्यपद्धति पर प्रकाश डाला महानगर मंत्री मोहित जाजड़ा ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमे नगर मंत्री – कार्तिक सोलंकी , नगर सहमंत्री- मनीष सिंह , नगर सहमंत्री – योगेश सारस्वत, नगर सह मंत्री – करनी सिंह, संयोजक- लखन , स्स्नष्ठ संयोजक- यश अजरीवाल आदि निम्न दायित्व दिये गये। कच्ची बस्थियों में मेडिकल केप लगाए गए जिसमें 100 से ज़्यादा लोगो का चेक अप हुआ। गौरवमयी इतिहास सेमीनार का आयोजन किया गया जिसमें प्रांत संगठन मंत्री पूरण सिंह शाहपुरा जी का प्रवास रहा जिसमें विद्यार्थी परिषद के 75 वर्ष के इतिहास के ऊपर प्रकाश डाला।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन