भरतपुर में पुलिस पर हमला, गैगस्टर को गोलियों से भूना
भरतपुर. शहर के बहुचर्चित भाजपा नेता कृपाल सिंह जघीना हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुलदीप जघीना को बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे रोडवेज बस से भरतपुर कोर्ट लाते समय बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। मृतक को करीब 20 से 25 गोलियां लगने की बात सामने आई है। बदमाशों ने पहले आंखों में लाल मिर्च झोंकी। इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग की। पुलिस रोडवेज बस से ही जयपुर से भरतपुर कोर्ट में बदमाश को पेशी पर लेकर आ रही थी।
जहां आगरा-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित आमोली टोल प्लाजा से बस के निकलते ही बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। इसमें कुछ रोडवेज बस यात्रियों के भी घायल होने की बात सामने आई है। कृपाल सिंह जघीना हत्याकांड में बुधवार को जयपुर जेल में बंद सात आरोपियों को भरतपुर न्यायालय में पेश होना था, वैसे अक्सर पुलिस की ओर से जयपुर से ही बदमाशों को पुलिस वैन से लाया जाता था।

लेकिन संख्या कम होने से दोनों को रोडवेज बस से पुलिसकर्मी ला रहे थे। जहां रोडवेज बस चालक ने टोल प्लाजा पर रसीद कटवाने के लिए बस को रोका तो निकलते ही एक बाइक व स्कार्पियो सवार बदमाशों ने मिर्च झोंकने के बाद फायरिंग शुरू कर दी। इसमें अपराधी कुलदीप जघीना की मौके पर ही मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि 4 सितंबर 2022 को नामजद बदमाशों ने भाजपा नेता कृपाल सिंह जघीना की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए