ऊंट ने मालिक का सिर चबाया, जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला
सरदारशहर के गांव अजीतसर में ऊंट ने अपने ही मालिक की जान ले ली। ऊंट ने मालिक के सिर को अपने जबड़े में पकड़ लिया और जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला। अपने मालिक को मारने के बाद ऊंट शव के पास ही बैठा रहा। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और ऊंट को पेड़ से बांध दिया है। इस दौरान ऊंट ने किसी पर भी हमला नहीं किया। हेड कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश कस्वां ने बताया कि अजीतसर के किसान रामलाल को खेत जोतते समय ऊंट ने जबड़े से दबोच लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। चचेरे भाई हनुमाना राम की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए