बीकानेर के इस पार्षद ने जन्मदिन पर गौसेवा कर निकाली कार रैली, पूर्व विधानसभा से जताई टिकट की दावेदारी…देखें वीडियो
बीकानेर। नगर निगम के वार्ड पार्षद मनोज विश्नोई ने अपना जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ निभाया। इस दौरान विश्नोई ने पहले शिव अभिषेक कर देश-प्रदेश सहित जिले के लिये सुख समृद्वि की कामना की। दोपहर में गायों को गुड़ व चारा खिलाया। पार्षद ने गरीब व जरूरतमंदों को भोजन भी करवाया। साथ ही उन्होंने मिशन 2023 विधानसभा चुनाव का आगाज करते हुए पंचशती सर्किल से पवनपुरी स्थित शनिचर मंदिर तक कार रैली निकाली।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अगर उन्हें बीकानेर पूर्व विधानसभा से मौका देती है तो वे चुनाव लड़कर इस सीट के हार के सूखे को खत्म करने का भरसक प्रयास करेंगे। विश्नोई के जन्मदिन पर निगम की प्रतिपक्ष नेता चेतना चौधरी, अंजना खत्री, पार्षद प्रफुल्ल हटिला, पारस मारू, युनूस खां, वसीम फिरोज अब्बासी, रमजान कच्छावा, रफीक खान, ज्योति, बाबा खान, शांतिलाल मोदी ने बधाई प्रेषित की।

विश्नोई निस्वार्थ भाव से हर व्यक्ति के सुख दुख में भागीदार रहते हंै। उनके सेवा कार्यों का ही परिणाम है कि वे निर्दलीय जीतकर पार्षद बने और जनता की हक की लड़ाई में हमेशा अग्रणी भूमिका में रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन