बीकानेर आएंगे जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्यजी महाराज, जन-जन जुटा तैयारियों में
बीकानेर। बीकानेर की पावन धरा पर तुलसी पीठाधीश्वर, पद्मविभूषित जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्यजी महाराज का आगमन होने जा रहा है। रामझरोखा कैलाशधाम के पीठाधीश्वर श्री सरजूदासजी महाराज की अगुवाई में 19 नवम्बर से 27 नवम्बर तक 108 कुंडीय महायज्ञ, श्रीमद्रामचरित मानस महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन का आयोजन होगा।

इस वृहद आयोजन के संबंध में बुधवार को राजमंदिर भवन में भामाशाहों व कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग आयोजित की गई। पीठाधीश्वर श्री सरजूदासजी महाराज ने उक्त आयोजन हेतु सबको तन-मन-तन से जुटने की अपील की। कार्यक्रम संयोजक समाजसेवी अशोक मोदी ने बताया कि बैठक के दौरान आयोजन की रूपरेखा, बाहर से आने वाले संत-महात्माओं व श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजनशाला सहित अनेक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

आज की बैठक में नरसिंहदास मीमाणी, श्रीभगवान अग्रवाल, सत्यनारायण राठी, डीपी पचीसिया, विनोद जोशी, भंवरलाल चौधरी, शिवरतन अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, ओमप्रकाश मोदी, रामगोपाल अग्रवाल, राजकुमार पच्चीसिया, सीताराम भामुं, गोपाल अग्रवाल, मोहरसिंह यादव, अरविंद शर्मा, महादेव मोदी, अमित सुराणा, कमल भामु, नीरज अग्रवाल एवं सुनील पुरोहित आदि उपस्थित रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन