डॉ. गुंजन सोनी की नई ट्रिक: पीबीएम में बच्चा चोरी व बच्चा बदलने की आशंकाओं पर लगेगा अंकुश
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल के जनाना विभाग में बच्चा चोरी तथा बच्चा बदलने की आशंका सहित मानवीय भूल आदि घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी के निर्देश पर बुधवार से पीबीएम जनाना अस्ताल में स्त्री एवं प्रसूती रोग विभाग के तहत प्रसूता तथा नवजान शिशु की सुरक्षा व्यवस्था ओर अधिक सुदृढ़ करने को लेकर सुरक्षा टैग लगाना शुरू किया गया है।

स्त्री रोग एवं प्रसूती विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. स्वाति फलोदिया ने बताया कि प्राचार्य डॉ. सोनी के इस निर्णय से बच्चा चोरी, बच्चा बदलने तथा अन्य असुरक्षा से जुड़ी घटनाओं पर रोक लगेगी मानवीय भूल को भी क्रॉस टैली किया जा सकेगा। प्राचार्य के इस कदम का मरीज एवं उनके परिजनों ने भी स्वागत किया है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन