उर्मिला नर्सिंग होम सहित इन पांच निजी सोनोग्राफी केंद्रों पर गर्भवतियों के लिए सोनोग्राफी जांच निशुल्क
बीकानेर। जिले के पांच निजी सोनोग्राफी केंद्रों पर गर्भवतियों के लिए निशुल्क अल्ट्रासाउंड सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है। कोई भी गर्भवती प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत प्रत्येक माह की 9, 18 व 27 तारीख को किसी भी सरकारी अस्पताल में आयोजित एएनसी शिविर में दिखा कर पर्ची के आधार पर इन 5 निजी सोनोग्राफी केंद्रों पर निशुल्क सोनोग्राफी सेवा प्राप्त कर सकती है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक जितेंद्र सोनी के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के दौरान गर्भवतियों को निशुल्क सोनोग्राफी सेवाएं उपलब्ध करवाने हेतु जिले की पांच निजी सोनोग्राफी केंद्रों को अनुबंधित किया गया है।

डॉ अबरार ने बताया कि पीबीएम अस्पताल के सामने जीवन रक्षा न्यूरोस्पाइन व ट्रॉमा सेंटर स्थित वात्सल्य एडवांस सेंटर, गंगाशहर रोड स्थित चिरंजीवी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, उदासर के सोनी मार्केट स्थित उर्मिला नर्सिंग होम, पिपली चौक नोखा स्थित सुराणा नर्सिंग होम व श्रीडूंगरगढ़ के संजीवनी सोनोग्राफी सेंटर पर यह सेवाएं नि:शुल्क उपलब्ध है। सोनोग्राफी केंद्रों द्वारा की गई सोनोग्राफी के एवज में सरकार द्वारा इन्हें पुनर्भरण किया जाएगा, लाभार्थी को इसके लिए एक पैसा भी भुगतान नहीं करना होगा।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन