बीकानेर में मानसून की दूसरी बरसात… गली-मोहल्लों में भरा पानी… देखें वीडियो
बीकानेर। शुक्रवार को बीकानेर में मानसून अपनी रंगत पर रहा। दिनभर तपिश के बाद शाम को करीब साढ़े पांच बजे के बाद झमाझम बादल बरसे। काले बादलों ने सूरज को घेरा और बीकानेर के विभिन्न क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई। लगभग दो-ढाई घंटे तक रुक-रुक कर झमाझम बारिश हुई। दिनभर करीब 39.5 डिग्री तपिश के बाद बारिश से लोगों को राहत मिली और ठंडी हवाओं से मौसम और भी सुहाना हो गया।
गंगाशहर, भीनासर, डागा चौक, सिटी कोतवाली, कोटगेट, केईएम रोड, जूनागढ़ सहित शहर के अनेक क्षेत्रों में अच्छी बारिश के समाचार हैं। मौसम विभाग से द्वारा पहले से ही जारी सूचना में बताया गया कि प्रदेश के ऊपर बना लो प्रेशर एरिया शनिवार को कमजोर होकर परिसंचरण तंत्र में बदल गया है।

इसके असर से पूर्वी राजस्थान व उत्तर पश्चिमी राजस्थान में आगामी 48 घंटों के दौरान अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश व कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई थी। अब 2-3 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन