सीकर पुलिस की बड़ी सफलता : स्टूडेंट से गैंगरेप का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर। 20 जून को एक दलित कोचिंग स्टूडेंट से गैंगरेप और हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी दिनेश विश्नोई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने सीकर से पकड़ा है। अब बीकानेर पुलिस उसे लेने के लिए सीकर रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात तक पुलिस उसे लेकर बीकानेर पहुंचेगी। इससे पहले आरोपी दिनेश बिश्नोई पर पुलिस से मिलीभगत के आरोप भी लगे थे।
पुलिसवालों से उसकी दोस्ती थी और उसे बचाया जा रहा है। दरअसल, खाजूवाला कस्बे में 20 जून मंगलवार दोपहर एक युवती का शव मिला था। युवती के पिता ने इस संबंध में खाजूवाला थाने के कॉन्स्टेबल मनोज और भागीरथ के साथ दिनेश विश्नोई पर रेप व हत्या का मामला दर्ज करवाया था। वहीं इस मामले में दोनों पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड कर दिया गया था। इस मामले में दिनेश बिश्नोई के अलावा खाजूवाला पुलिस के इन दो कॉन्स्टेबल पर भी गंभीर आरोप लगा था। इसके बाद इन्हें भी गिरफ्तार किया गया था।

बीकानेर एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि दिनेश नोखा में छिपा हुआ था। नोखा के बाद वो नवलगढ़ चला गया। बीकानेर पुलिस लगातार उस पर नजर रखे हुए थी। शुक्रवार को मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि आरोप दिनेश नवलगढ़ से रोडवेज की बस में सवार होकर सीकर के लिए निकल गया है। इस पर ये इनपुट सीकर पुलिस से शेयर किया गया। सीकर के पास ही पुलिस ने रोडवेज बस को रोककर दोपहर करीब डेढ़ बजे दिनेश को दबोच लिया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन