देशनोक : 9 साल के बच्चे को बस ने कुचला, मचा हंगामा
बीकानेर के देशनोक में एक बस में 9 साल के बच्चे को कुचल दिया। इसके बाद में पीबीएम अस्पताल में बच्चे की मौत हो गई। मौत के बाद देशनोक में हंगामा हो गया। लोगों का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन हाईवे के पास हो रहे सड़क हादसों पर ध्यान नहीं दे रहा है। मृतक बच्चा पीयूष दान है जिसका शव लेने से परिजनों ने मना कर दिया है। अब गुरुवार को ही उसका पोस्टमार्टम हो सकता है।
मृतक पीयूष दान देशनोक अपने ननिहाल आया था। एनएच 89 आरओबी के पास यात्री बस ने आज सुबह टक्कर मार दी। गंभीर घायल अवस्था मे पीयूष को बीकानेर ट्रोमा सेंटर ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक पीयूष के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने व शव लेने से इनकार कर दिया है। दूसरी देशनोक में प्रन्यास अध्यक्ष बादल सिंह व उपाध्यक्ष सीता दान के नेतृत्व में देशनोक थाने का घेराव कर उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया है। एनएचआई हाय हाय के नारे लग रहे है। देशनोक थाने के टायर जलाकर कस्बेवासियों ने उग्र विरोध जताया।

मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांग
प्रन्यास अध्यक्ष बादल सिंह व उपाध्यक्ष सीता दान के नेतृत्व में जिला कलेक्टर के नाम देशनोक एसएचओ को तीन प्रमुख मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में 50 लाख का मुआवजा ,सरकारी नौकरी व आरओबी की तकनीकी खामी की उच्च स्तरीय जांच करवाकर दुरुस्तीकरण की मांग शामिल है। विरोध प्रदर्शन में देशनोक पालिकाध्यक्ष,कई पार्षद सहित कस्बेवासी शामिल है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन