बालिका व महिला पर कुत्तों ने किया हमला
बीकानेर में कुत्तों के एक महिला और युवती पर हमले का मामला सामने आया है। कुत्तों ने हमला कर दोनों को सड़क पर गिरा दिया। फिर नोंच खाया। घटना मंगलवार सुबह पवनपुरी क्षेत्र की है। हादसे में दोनों ही महिलाओं को चोटें आईं हैं। ये पूरी घटना सामने एक मकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। बीकानेर के पवनपुरी कॉलोनी के सेक्टर चार में दो महिलाएं टहलने निकली थी। सामने से आ रहे आवारा कुत्तों ने पहले भौंकना शुरू किया। इनमें एक कुत्ते ने एक युवती पर सामने से हमला कर दिया। दूसरी महिला ने उसे बचाने का प्रयास किया। तभी दूसरी तरफ से एक और कुत्ता आया। इसने पहली महिला के कपड़े दांत में पकड़कर खींच लिए। इससे महिला असंतुलित होकर गिर पड़ी। उसे पहले से पकड़कर बचाने की कोशिश कर रही महिला भी उसके साथ ही सड़क पर औंधे मुंह गिर गई। हादसे में दोनों ही महिलाओं को चोटें आईं हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन