सीआरपीएफ के दो जवानों की हार्ट अटैक से मौत
हार्ट अटैक अब किसे आएगा और किसे नहीं यह कहा नहीं जा सकता। ट्रेनिंग के दौरान सीआरपीएफ के दो जवानों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। दरअसल, झारखंड में ट्रेनिंग के दौरान सीआरपीएफ 133 बटालियन मणिपुर के जवान हवलदार प्रेम कुमार सिंह और 7 बटालियन गिरिडीह से बिहार के बक्सर निवासी शंभू राम गौड़ को सीने में दर्द उठा था। जिसके बाद उन्हें मेडिट्रीना अस्पताल जमशेदपुर में भर्ती कराया गया था।

जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। हालांकि मौत की वजह को लेकर जांच की जा रही है। जमशेदपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान दोपहर गुरुवार को 1:30 बजे जवान प्रेम कुमार सिंह और 3:30 बजे शंभू राम गौड़ की मौत हो गई। दोनों जवान साल 2001 और 2005 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे।
सीआरपीएफ के अधिकारियों इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए जवानों के परिजनों को सूचना दे दी है। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को किसी भी तरह का कठिन शारीरिक एक्सरसाइज नहीं कराया था।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए