पूर्व विधायक से लाखो की ठगी
जोधपुर। लूणी विधानसभा से पूर्व विधायक मलखान सिंह विश्नोई के साथ 23 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी हो गई। पूर्व विधायक ने बोरनाडा थाने में निवेश का झांसा देकर ठगने का मामला दर्ज कराया है। एफआईआर में आरोप लगाया कि उन्हें बचत के नाम पर झांसे में लिया गया और कुल 23 लाख 15 हजार 736 रुपए हड़प लिए गए। बिश्नोई ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व सहारा इंडिया के तत्कालीन मैनेजर तेजाराम खत्री, वर्तमान मैनेजर प्रवीन कुमार, एजेंट अब्दुल मुकीद ने उन्हें झांसे में लिया और सहारा इंडिया की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। बोरनाडा थाने में शुक्रवार को सहारा इंडिया के पूर्व अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

अब तक इतने रूपये दिये
31 मई 2012 – 1 लाख 72 हजार रुपए
6 फरवरी 2016 – 33 हजार 936
6 फरवरी 2016 – 4 लाख 76 हजार 192 रुपए
11 फरवरी 2016 – 2 लाख 1 हजार 246
11 फरवरी 2016 – 33 हजार 936 रुपए इन्वेस्ट करवाए गए।
इसके अलावा 15 फरवरी 2016 को 33 हजार 936, 11 मार्च 2016 को 34 हजार 354 रुपए इन्वेस्ट किए गए। इस तरह सहारा इंडिया के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूर्व विधायक से कुल 23 लाख 15 हजार 736 रुपए इन्वेस्ट करवा लिए लेकिन रिटर्न के नाम पर कुछ भी नहीं मिला।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए