सास पर फेंका गर्म तेल, झुलसी महिला पीबीएम में भर्ती
बीकानेर। एक महिला ने अपनी सास पर सरसो का गर्म तेल फेंक दिया, जिससे वो झुलस गई। इलाज के लिए पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में मामला दर्ज कर जांच सब इंस्पेक्टर राधेश्याम को सौंपी गई है। इस संबंध में जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

पुलिस में रिपोर्ट देते हुए आरोपी महिला के पति मोहम्मद लतीफ ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी सिमरन ने गुस्से में आकर मां को जान से मारने के इरादे से सरसो का गर्म तेल उस पर फैंक दिया। ऐसे में मां गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 307 और 324 के तहत मामला दर्ज किया है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन