विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर 770 चालान काटे
बीकानेर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर बुधवार को जिले में कोटपा एक्ट के तहत 770 चालान करते हुए 4 हजार 778 रुपए वसूले गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पवार ने बताया कि इस दौरान बीकानेर शहर और ब्लॉक में 267 चालान किए गए तथा 2 हजार 286 वसूले गए। श्रीकोलायत में 182 चालान से 710, लूणकरणसर में 206 से 620, खाजूवाला में 40 से 600, श्रीडूंगरगढ़ में 45 से 410 तथा नोखा में 30 चालान करते हुए 150 रुपए वसूले गए। उन्होंने बताया कि इस दौरान आमजन को तंबाकू का उपयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया गया चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में शपथ दिलाई गई तथा तंबाकू के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया।

संभागीय आयुक्त के आह्वान पर स्वेच्छा से बंद रखी पान की दुकानें
बीकानेर। संभागीय आयुक्त डॉ.नीरज के.पवन के आह्वान पर बीकानेर पान मर्चेंट एसोसिएशन से संबद्ध दुकानों ने बुधवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस और माह के अंतिम दिवस के अवसर पर स्वेच्छा से दुकानें बंद रख इस दिन को नो टोबैको डे के रूप में मनाया। उल्लेखनीय है कि संभागीय आयुक्त ने गत दिनों आयोजित बैठक में प्रत्येक माह के अंतिम दिवस को तंबाकू उत्पादों का विक्रय नहीं करने का निर्णय लिया गया। इस प्रकार अब साल में बारह दिन नो टोबैको दिवस होंगे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन