सरकारी योजनाओं का लाभ लेना है तो पहुंचे इस शिविर में
बीकानेर। महंगाई राहत कैंप, प्रशासन शहरों के संग तथा प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित होंगे। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि बीकानेर नगरीय क्षेत्र में वार्ड 70 का शिविर नगर निगम भंडार कार्यालय, वार्ड 77 का शिविर सामुदायिक भवन रामदेव मंदिर बड़ी जस्सोलाई, वार्ड 40 का द्रोणा उच्च माध्यमिक विद्यालय, रामपुरा बस्ती मुक्ताप्रसाद रोड तथा वार्ड 41 का शिविर रेलवे वर्कशॉप, उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरानी रेलवे कॉलोनी लालगढ़ में आयोजित होंगे।

इसके अलावा शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर स्थाई महंगाई राहत कैंप 30 जून तक आयोजित होंगे। इसी श्रृंखला में नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ वार्ड 23 का शिविर विघास्थली विद्यालय गोपाल गौशाला, खाजूवाला के वार्ड 13 का शिविर समता भवन, एसबीआई रोड, देशनोक के वार्ड 13 का शिविर मूंदड़ा भवन में तथा नोखा के वार्ड नं.21 का शिविर कांकरिया चौक स्थित कांकरिया भवन एवं वार्ड 22 का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांसी बस्ती में आयोजित होगा।
इसी प्रकार प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत बीकानेर के बम्बलू एवं हुसंगसर में, लूणकरणसर के सोढवाली एवं सहजरासर, श्रीडूंगरगढ़ के सुरजनसर एवं देराजसर, कोलायत का रावनेरी एवं खारिया पतावतान में, नोखा के बंधड़ा एवं भादला, बज्जू के बज्जू खालसा, पूगल के डेलीतलाई, छत्तरगढ़ के लूणखां, खाजूवाला के बल्लर में शिविर आयोजित होंगे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन