बीकानेर की जेल में भिड़े कैदी, मामला दर्ज
बीकानेर। बीकानेर की सेंट्रल जेल में दो बंदी आपस में भिड़ गए। जेल प्रसासन ने बीछवाल पुलिस थाने मेें मामला दर्ज कराया है। बीछवाल पुलिस के अनुसार सेंट्रल जेल में बंदी बबलू खान और अजमल का एक दूसरे से विवाद चल रहा था। दोनों आपस में झगडऩे लगे। पानी की मटकी रखने के स्टैंड से ही एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इसके बाद जेल में अफरातफरी हो गई। इस पर जेल प्रहरियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अलग किया। जेल में आए दिन बंदी एक दूसरे के खिलाफ हो जाते हैं। जेल प्रशासन कई बार अपने स्तर पर ही लड़ाई का समझौता करवा देता है। इसके बाद भी समझौता नहीं होने पर थानों में एफआईआर होती है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन