जंगल में मिला नरभक्षी : महिला की हत्या कर उसके उसके चेहरे को नोंच कर खा गया
राजस्थान के पाली शहर में पुलिस ने एक नरभक्षी आदमी को पकडा है। उसका चेहरा खून से सना हुआ था। जब उसे पकडा गया था तो उसके मुंह में एक बुजुर्ग महिला के चेहरे का हिस्सा था। उसने महिला की हत्या की और उसके बाद उसके चेहरे के हिस्सों को नोंच नोंच कर खा गया। कल दोपहर से आज दोपहर तक पुलिस उससे कुछ उगलवा नहीं सकी है। उसे बुरी तरह से बांधकर रखा गया है। उसका इलाज भी चल रहा है। वह दो ही शब्द बोल सका है पहला सुरेन्द्र और दूसरा सलीम। या तो वह सोता रहता है या फिर गुर्राता रहता है।

उसके पास से कुछ सामान भी मिला है इसी आधार पर उसकी जांच पड़ताल की जा रही हैं। सेंदड़ा पुलिस ने बताया कि पच्चीस साल के इस शख्स को गांव वालों नें पकडा था। वह गांव के बाहर जंगल में एक महिला का मांस खा रहा था। उसे भगाया तो वह एक भागने लगा। लेकिन फिर जब उसे पकडा गया तो उसने पांच गांव वालों को काट लिया। किसी का कान काट लिया तो किसी के हाथ पर काट लिया। तीन पुलिसवालों को जख्मी कर दिया। पुलिसवाले उसके हाथ पैर बांधकर ले गए हैं। उसकी जिंस पेंट की जेब में बस का एक टिकिट मिला हैं जो महाराष्ट्र से पाली तक का है। उसके अलावा एक पर्ची मिली है जिसमें रेबीज रोग के टीके के बारे में जानकारी लिखी हुई है। डॉक्टर्स का कहना है कि संभव है यह रेबीज का बिगड़ा केस हो सकता है। रेबीज के पेशेंट अक्सर लोगों पर हमला कर देते हैं। लेकिन इसने पत्थर से महिला की हत्या की, यह पुलिस और डॉक्टर्स दोनो को ही समझ नहीं आ रहा है। महिला कौन है उसके बारे में भी जानकारी नहीं मिल सकी है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए