ठगी की नई तरकीब, पिता के नाम पर लूट
बीकानेर ऑनलाइन ठगी में एक तरीका पुराना होता है तो दूसरा तरीका निकाल लिया जाता है। अब शोक संदेशों से मोबाइल नंबर उठाकर ठग नया कारनामा कर रहे हैं। बीकानेर के एक युवक के साथ इसी तरह धोखाधड़ी हुई और सत्तर हजार रुपए ले लिए। अब पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है। दरअसल, मुरलीधर व्यास कॉलोनी में रहने वाले रघु शर्मा के साथ ऑनलाइन ठगी हुई है।
उनके पास एक कॉल आया कि अपने पिताजी से बात करवाओ। रघु ने बताया कि उनका निधन तो 13 जनवरी को हो गया। इस पर कॉलर ने कहा कि उसने पिताजी से बीस हजार रुपए उधार लिए हुए थे, जो लौटाने हैं। बेटे ने अपने यूपीआई एकाउंट की डिटेल दे दी। थोड़ी देर बाद कॉल आया कि उसने गलती से बीस के बजाय चालीस हजार जमा करवा दिए हैं। इसलिए वो बीस हजार रुपए लौटा दें। इसके लिए एक लिंक भेजा, जिसे ओपन करना था।

गलती से इस लिंक पर क्लिक कर दिया। ऐसे में फोन हेक करके ठग ने उसके खाते से पहले चालीस हजार और फिर तीस हजार रुपए निकाल लिए। ऐसे में सत्तर हजार रुपए की ठगी हो गई। अब नयाशहर थाने में इस आशय का मामला दर्ज कराया गया है। हर बार नया तरीका एक ही तरीके से बड़ी संख्या में लोगों को ठगने के बाद आम आदमी जागरुक होता है, तब तक ठग नया तरीका ढूंढ लेते हैं। माना जा रहा है कि शोक संदेश में दिए गए मोबाइल नंबर देखकर ही इस तरह की ठगी की जा रही है। सोशल मीडिया से भी इस तरह की जानकारी और मोबाइल नंबर लीक होते हैं, जो ठग के लिए लाभदायक साबित होते हैं
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन