हर बुधवार शाम को 7 बजे होता है ब्लैकआउट… पढ़ें पूरी खबर
बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बीकेईएसएल कंपनी के सीआरएम हेड अर्पण दत्ता से मुलाक़ात कर लोड फेक्टर कम करने हेतु हर सप्ताह बुधवार को होने वाली विद्युत कटौती में पूर्णतया ब्लैकआउट ना करते हुए सिंगल फेस जारी रखने हेतु पत्र दिया। पत्र में बताया गया कि वर्तमान में प्रदेश में बढ़ती बिजली की मांग को देखते हुए औद्योगिक क्षेत्रों में हर बुधवार को सायं 7 बजे से गुरूवार प्रात: 5 बजे तक विद्युत कटौती की जा रही है।
इससे बीकानेर के औद्योगिक क्षेत्रों में सिंगल फेस की व्यवस्था ना होने से पूरा क्षेत्र अंधकार में डूब जाता है, जिससे औद्योगिक क्षेत्रों में निवास कर रहे श्रमिक एवं रिहायशी कोलोनियों के आमजन को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। बीकेईएसएल कंपनी के सीआरएम हेड अर्पण दत्ता ने बताया कि सिंगल फेस करना तकनीकी रूप से संभव भी नहीं है इसके लिए इकाई मालिक को अपने ट्रांसफार्मर पर सिंगल फेस हेतु उपकरण स्थापित करना होता है जो कि एक दिन की कटौती के लिए उद्योगपति द्वारा किया जाना संभव भी नहीं है।

साथ ही दत्ता ने अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया से यह भी निवेदन किया कि जिला उद्योग संघ द्वारा जिले के सभी औद्योगिक क्षेत्रों की इकाइयों से बुधवार को सायं 7 बजे से गुरुवार प्रात: 7 बजे तक विद्युत का औद्योगिक गतिविधि के लिए बिजली का उपयोग ना लें तो बिजली कटौती को टाला जा सकता है और सूचना पश्चात भी अगर बिजली का औद्योगिक उपयोग लिया जाता है तो कंपनी को मजबूरन विद्युत कटौती करने का फैसला लेना होगा।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन