सिविल सर्विसेज में लड़कियों ने मारी बाजी, इशिता किशोर नंबर-1
संघ लोक सेवा आयोग (क्कस्ष्ट) की सिविल सेवा परीक्षा में लड़कियों ने फिर बाजी मारी है। सिविल सर्विसेज की परीक्षा में टॉप 4 स्थानों पर लड़कियों ने कब्जा जमाया है। मंगलवार को संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी सिविल सेवा परीक्षा के रिजल्ट में इशिता किशोर ने टॉप किया है। इशिता के अलावा टॉप स्थानों पर लड़कियां ही है। यूपीएससी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार फाइनल रिजल्ट में कुल 933 कैंडिडेट्स का सलेक्शन हुआ है।

इनमें से 345 कैंडिडेट्स सामान्य, 99 EWS, 263 OBC, 154 SC और 72 ST कैटेगरी से हैं। 178 कैंडिडेट्स की रिजर्व लिस्ट भी तैयार की गई है।IAS पदों पर चयन के लिए 180 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट हुए हैं। नम्बर वन रही इशिता किशोर श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकॉनमिक्स में ग्रेजुएट हैं। दूसरे नंबर गरिमा लोहिया हैं, गरिमा बिहार के बक्सर की रहने वाली है। तीसरे स्थान पर उमा हरति एन और चौथे पर स्मृति मिश्रा रहीं।
ये हैं टॉप 10 उम्मीदवार
- इशिता किशोर 2. गरिमा लोहिया 3. उमा हरति एन 4. स्मृति मिश्रा 5. मयूर हजारिका
- गहना नव्या जेम्स 7. वसीम अहमद 8. अनिरुद्ध यादव 9. कनिका गोयल 10. राहुल श्रीवास्तव
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए