फिर नोटबंदी! 2 हजार का नोट वापस लेगा आरबीआई
अब बाजार में 2000 रुपए का गुलाबी नोट नहीं दिखेगा। आरबीआई ने इस नोट को वापस लेने का फैसला लिया है। काले धन पर रोक लगाने के लिए पीएम मोदी द्वारा नोटबंदी जारी किए जाने के बाद 2000 रुपए का नोट चलन में आया था। हालांकि कुछ ही दिनों बाद 2000 रुपए का यह नोट बाजार में बहुत कम दिखने लगा। बीते कुछ महीनों से तो ऐसा हो गया था कि इस गुलाबी नोट का दर्शन बैंक-एटीएम तक में नहीं हो रहे थे।

इस बीच 2000 रुपए का नोट बंद किए जाने की बात कई बार सामने आई। लेकिन शुक्रवार 19 मई को आरबीआई ने आधिकारिक रूप से 2000 रुपए के नोट को वापस लेने का फैसला लिया है। हालांकि बाजार में मौजूद 2000 रुपए का वैध होंगे। क्लीन नोट पॉलिसी के तहत आरबीआई ने यह फैसला लिया है। इस फैसले के अनुसार अब 2000 रुपए के नोट नहीं छपेंगे।RBI ने बैंकों को 23 मई से 30 सितंबर तक 2000 के नोट लेकर बदलने के निर्देश दिए हैं। एक बार में अधिकतम बीस हजार रुपए कीमत के नोट ही बदले जाएंगे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन