शुक्रवार सुबह लगेगा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर सुपर स्पेशलिटी डॉक्टर्स देंगे परामर्श
बीकानेर। श्रीमती किशन देवी पूनमचंद सुथार मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा 19 मई शुक्रवार सुबह 9 से ृ12 बजे तक विशाल नि:शुल्क सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर नई सब्जी मंडी के पास, शिव धर्मकांटे के पास वाली गली, ओमनगर पूगल रोड में लगाया जाएगा। शिविर आयोजन से जुड़े सचिन सुथार ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा परामर्श निशुल्क रहेगा साथ में ही निशुल्क बीपी, शुगर, ईसीजी एवं वजन जांच भी किया जाएगा।
मैनेजर सचिन सुथार ने बताया कि डॉ. जयकिशन सुथार अपने दादा-दादी श्रीमती किशन देवी-पूनमचंद सुथार की पुण्य स्मृति में लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से उक्त शिविर का आयोजन कर रहे हैं। डॉ. सुथार ने कहा कि नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं पुण्य के साथ ही सेवा का श्रेष्ठ कार्य है। नर्सिंग ऑफिसर श्रवण जाट चाडी ने बताया कि जांच शिविर में रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर 7878523680 पर कराया जा सकता है। शिवदयाल सुथार, गोविंदराम सुथार व परमेश्वर सुथार ने बताया कि शिविर में बीकानेर के जाने-माने कार्डियोवैस्कुलर सर्जन डॉ. जयकिशन सुथार, डॉ गौरव माथुर (हृदय रोग विशेषज्ञ) डॉ मीनाक्षी पुरोहित (शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ गिरीश तंवर (वरिष्ठ दर्द रोग विशेषज्ञ), डॉ अशोक कुमार (गुर्दा एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. सागर पंचारिया (फिजियोथैरेपिस्ट) डॉ. निशांत वर्मा (गैस्ट्रो) डॉ अमिताभ सुथार (हड्डी रोग विशेषज्ञ) डॉ. इमरान पठान (स्किन प्लास्टिक सर्जन विशेषज्ञ), डॉ. राजकुमार कल्ला (दंत रोग विशेषज्ञ), डॉ.जेसनाथ जाखड़ (दंत रोग विशेषज्ञ), डॉ. अखिलेश शेखावत (जनरल सर्जन) शिविर में सेवाएं देंगे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन