स्कूल के 100 मीटर के दायरे में हो तंबाकू उत्पादों की दुकान तो करें इस नम्बर पर सूचना
बीकानेर। संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन ने कहा कि जिले के समस्त स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पाद की बिक्री नहीं होनी चाहिए, पुलिस यह सुनिश्चित करवाएं। आम व्यक्ति मुखबिर के रूप में इस प्रकार की सूचना या शिकायत पुलिस व प्रशासन को उपलब्ध करवा सकता है। यदि सूचना सही पाई गई तो मुखबिर को 15 अगस्त पर होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। स्कूल के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पाद की बिक्री की सूचना अथवा कहीं भी खुली सिगरेट बेचते पाए जाने की शिकायत दूरभाष नंबर 9460337566 पर की जा सकती है।

हर महीने का आखिरी दिन होगा ‘नो टोबैको डे’
बीकानेर। जिले में हर महीने का आखिरी दिन ‘नो टोबैको डे’ के रूप में मनाया जाएगा। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने बुधवार को इस संबंध में बैठक आयोजित कर इसकी अनुपालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त ने कहा कि नई पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए संबंधित विभागों को और समन्वय करते हुए काम करने की आवश्यकता है। डॉ. पवन ने कहा कि महीने के आखिरी दिन जिले में गुटखा, बीड़ी, सिगरेट सहित समस्त प्रकार के तंबाकू उत्पादों की दुकानें बंद रहें। तंबाकू उत्पाद विक्रेता खुली सिगरेट नहीं बेचें। ऐसा करना धारा 4 के तहत कानूनन अपराध है। यदि कोई खुली सिगरेट बेचता पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले के समस्त राजकीय कार्यालय परिसरों को भी तंबाकू मुक्त बनाने के लिए कार्रवाई प्रारंभ की जाए। सार्वजनिक स्थान पर सिगरेट, गुटखा इत्यादि का सेवन करना भी प्रतिबंधित है। डॉ पवन ने कहा कि युवाओं को नशे के जाल में फंसने से बचाने के लिए प्रशासन, सामाजिक संगठनों और मीडिया को जागरूकता की दिशा में विशेष काम करना होगा
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन