बॉर्डर पर फिर तस्करी : ड्रोन से फेंकी 25 करोड़ की हेरोइन
अनूपगढ़। पाकिस्तान की तरफ से लगातार भारत की सीमा में ड्रोन से ड्रग्स तस्करी की जा रही है। ऐसा एक बार फिर मंगलवार रात करीब 2 बजे किया गया। इसकी भनक लगते ही बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने 42 राउंड फायरिंग की।बीएसएफ ने मौके से करीब 25 करोड़ रुपए की 5 किलो हेरोइन बरामद की है।
जानकारी अनुसार हेरोइन श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ के रावला मंडी में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बनी निमिचंद पोस्ट के पास फेंकी गई थी। पोस्ट पर बीएसएफ जवान गश्त कर रहे थे। इस दौरान ड्रोन की आवाज सुनाई दी। जवानों ने ड्रोन को देखते ही फायरिंग करना शुरू कर दिया। करीब 42 राउंड फायर कर ड्रोन को नीचे गिरा दिया। 5 किलो हेरोइन बरामद ड्रोन गिरने के बाद जवानों ने जांच की।

इस पर 5 किलो हेरोइन बरामद की गई। हेरोइन की कीमत करीब 25 करोड़ रुपए आंकी गई है। मामले की जानकारी पर बीएसएफ की बीकानेर रेंज के डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह निमिचंद पोस्ट के लिए रवाना हो गए हैं। वे मौका मुआयना कर और अधिकारियों से जानकारी लेंगे। ड्रोन से लगातार हो रही तस्करी पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन उड़ता है और तारबंदी को पार करके भारतीय सीमा में आता है। ऑटोमेटिक तरीके से ड्रोन के साथ लगे पैकेट्स को छोड़ दिया जाता है और ड्रोन वापस पाकिस्तान सीमा में चला जाता है। बीएसएफ ने पहले भी कुछ ड्रोन भी बरामद किए हैं।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन