नहरबंदी व भीषणगर्मी में राहत देगी नि:शुल्क पानी टैंकर व्यवस्था
विपदा में की गई सहायता ही सच्ची समाजसेवा : डॉ. नीरज के.पवन
पहले दो दिन पशु-पक्षियों के लिए कुंडियों व खेळियों में होगी सप्लाई
बीकानेर। नहरबंदी व भीषण गर्मी के चलते रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट व पूनमचंद झंवरी देवी कच्छावा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क पानी टैंकर की व्यवस्था का मंगलवार को शुभारम्भ किया गया।
ट्रस्ट के पवन महनोत ने बताया कि नि:शुल्क पानी टैंकर व्यवस्था का शुभारम्भ समाजसेविका सूरजदेवी रांका, संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के.पवन द्वारा किया गया।

पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बताया कि नि:शुल्क पानी टैंकर से फिलहाल दो दिन तक पशु-पक्षियों के लिए निर्धारित जल कुंडियों और गौमाता के जल पीने की व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद जिन क्षेत्रों में पानी की किल्लत है वहां सार्वजनिक जल वितरण व्यवस्था करवाई जाएगी।

जल टैंकर व्यवस्था शुभारम्भ अवसर पर समाजसेवी गणेशमल बोथरा, जेठमल सेठिया, मोहनलाल कच्छावा, रामदयाल कच्छावा, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, डॉ भगवान सिंह मेड़तिया, देहात युवामोर्चा अध्यक्ष जसराज सिवर, राजेन्द्र शर्मा, ओम राजपुरोहित, जितेन्द्र राजवी, दिनेश सांखला, भगवती प्रसाद गौड़, तेजाराम राव, जितेंद्रसिंह भाटी, सिद्धार्थ असवाल, गोविंद वाल्मीकि, रतन जयपाल, राजेन्द्र व्यास, पंकज गहलोत, पानमल डागा, अजित सिंह चारण आदि उपस्थित रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन