अवैध संबंध के चलते युवक की पीट-पीट कर हत्या
बीकानेर। महाजन थाना क्षेत्र में एक युवक की अवैध संबंधों के चलते पीट पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह जसवंतसर गांव की रोही में एक युवक की मौत के घाट उतार दिया गया और मृतक के साथी को गंभीर रूप से घायल दिया गया। घायल को पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी मिलने पर एसपी तेजस्वनी गौतम भी महाजन थाना क्षेत्र में मौके पर पहुंच गई। महाजन थानाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि खोखराणा गांव का जाकिर खान और रोझा गांव का मुसफर खान जसवंतसर के पास एक लड़की के साथ मिले। ग्रामीणों ने दोनों युवकों से पूछताछ की तो ये दोनों कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। यहां पर कुछ लोगों ने इनके साथ मारपीट शुरू कर दी। देर रात तक इन दोनों युवकों को जमकर पीटा गया।

बाद में गांव से दूर सूनसान क्षेत्र में फैंककर चले गए। सुबह करीब साढ़े चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि दो युवकों को पीटा गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां जाकिर को मृत घोषित कर दिया गया। मुसफर को बीकानेर स्थित पीबीएम ट्रोमा सेंटर रैफर किया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। मृतक जाकिर का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन