ट्रक-बोलेरो की भिड़ंत में 2 की मौत
सरदारशहर नैणासर गांव के पास सामने से आए ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरा का आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। सरदारशहर थाना के एसआई गिरधारीलाल ने बताया कि चूरू के धीरासर गांव के रामचंद्र बगडिय़ा (35) पुत्र जैसाराम और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के अंकित गुर्जर (37) नोएडा से आ रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 6.30 बजे सरदारशहर-तारानगर रोड पर नैणासर गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने इनकी बोलेरो को टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सरदारशहर और भालेरी थाना पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया। अंदर फंसे दोनों शवों को निकालकर सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

रामचंद्र बगडिय़ा की नोएडा में कपड़ों की फैक्ट्री है। रामचंद्र सरदारशहर में जमीनों का काम भी करता था। अंकित का भी टी-शर्ट का काम था। अंकित कई बार रामचंद्र के साथ सरदारशहर आता रहता था। रामचंद्र के दादा के चचेरे भाई की भी 8 दिन पहले मौत हो गई थी। 12 दिन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह अंकित के साथ रात को 11.30 बजे नोएडा से गांव के लिए रवाना हुआ था।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए