देर रात कोटगेट क्षेत्र में फंसा ट्रेलर… देखें वीडियो
रविवार शाम को पुलिस ने चलाया था बड़ा अभियान, रात को दिखी बेपरवाही
बीकानेर (भवानी पुरोहित)। सोमवार अलसुबह स्टेशन से कोटगेट की ओर जाने वाले मार्ग पर एक बड़ा ट्रेलर फंस गया। ट्रक का एक पहिया निकला हुआ था तथा सीवर लाइन चैम्बर के धंस जाने से वह ट्रेलर यहां फंस गया था। सवाल यह है कि इस क्षेत्र में भारी वाहन प्रवेश निषेध है, फिर ये ट्रेलर यहां से आया। ये तो गनीमत रही कि ट्रक पलटा नहीं अन्यथा इस संकड़े मार्ग में इतना बड़ा टे्रलर काफी नुकसान पहुंचा सकता था। गौरतलब है कि रविवार शाम को करीब 45 स्थानों पर स्पेशल चैकिंग अभियान चलाया गया था और पूरे शहर में पुलिस की व्यवस्था चाक-चौबंद दिखी थी, लेकिन रात होते ही सारी व्यवस्थाओं को धत्ता बताते हुए बड़ा ट्रेलर ही बीकानेर के मुख्य मार्ग पर आ धमका। बताया जा रहा है कि शहर का हृदय स्थल होने के बावजूद यहां रात को गश्त की कमी रहती है। कई बार यहां दुकानों के ताले भी टूट चुके हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन