नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरमें 70 जनों ने लिया परामर्श अब 14 मई को लगेगा कैम्प
बीकानेर। कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी एवं एमएम हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को निशुल्क परामर्श एवं जांच शिविर लगाया गया। सोसायटी अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि शिविर में 70 जनों ने परामर्श एवं निशुल्क जांच का लाभ उठाया।
शिविर में ब्लड प्रेशर शुगर एवं हीमोग्लोबिन की निशुल्क जांच की गई। अस्पताल संचालक रोहित श्रीमाली एवं सुशीर सिंह भाटी ने बताया कि आगामी रविवार 14 मई को निशुल्क परामर्श एवं निशुल्क जांच शिविर का आयोजन रखा गया है। जिसमें अस्थमा एवं श्वसन रोग के विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद साबिर की भी सेवाएं रहेंगी। शिविर में अस्थमा, विटामिन बी सी12, मल्टीविटामिन, शुगर, ब्लड प्रेशर एवं हारमोंस की जांच निशुल्क की जाएगी तथा श्वसन रोग, स्त्री रोग, कान नाक गला रोग, शिशु रोग, फिजियोथेरेपिस्ट हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ की सेवाएं निशुल्क रहेगी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन