रेलवे ने निकाली नई योजना, अब कर सकते है टिकट ट्रांसफर
रेलवे ने लोगों की सुविधा के लिए एक नई योजना ‘किसी का टिकट, किसी का सफर शुरू की है। इसके तहत यात्री अपने टिकट को अपने परिजन को स्थानान्तरित कर सकेंगे। इससे वह यात्रा के लिए नए टिकट लेने व आरक्षण में टिकट कन्फर्म करवाने के झंझट से बच जाएंगे। रेलवे इस टिकट ट्रांसफर स्कीम से लोगों को जोडऩे के लिए प्रचार-प्रसार कर रहा है। रेलवे ने योजना का ट्वीट भी किया है। रेलवे ने लोगों को जागरूक करने के लिए टैगलाइन का पोस्टर भी ट्वीट किया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा योजना का लाभ उठा सकें।

योजना में ब्लड रिलेशन के अलावा सरकारी कार्यालय के अधिकारी आपातकाल में अपने अधीनस्थ कर्मचारी को भी टिकट ट्रांसफर कर सकेंगे। इसके लिए विभागाध्यक्ष को लेटर पेड पर इसकी अधिकृत सूचना देनी होगी। रेलवे में पीक सीजन होने पर रिजर्वेशन के लिए आपाधापी मच जाती है। ऐसे में यदि यात्रा करने वाले यात्री के स्थान पर परिजन को यात्रा करनी हो तो अधिकांश लोग अपने टिकट को कैंसिल कर नया टिकट लेने की जुगत लगाने में लग जाते हैं। अब योजना से लोगों को काफी फायदा होगा।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन