कोरोना : 6 दिन में 12 की मौत
जयपुर। प्रदेश में महीने के शुरुवाती दौर में 6 दिनों में कोरोना से संक्रमित 12 लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। प्रदेश के दो जिलों में जयपुर सहित हनुमानगढ़ में दो मरीजों की मौत हो गई है। लेकिन कोरोना से संक्रमित नए मरीजों का ग्राफ घटा है। जहां प्रदेश के सभी जिलों से 5077 सैंपलिंग करवाने के बाद इनमे से कुल 97 नए संक्रमित मरीज मिले है।

नए संक्रमित मरीजों में से सबसे ज्यादा जयपुर में 23, नागौर में 21, उदयपुर में 11, सीकर में 7, अजमेर, बांसवाड़ा में 6-6, अलवर, जोधपुर में 5-5, बूंदी में 4, बीकानेर में 2, भरतपुर, दौसा, जैसलमेर, सिरोही, टोंक में 1-1 नए संक्रमित मरीज मिले है। कुल प्रदेश मे 402 मरीज कोरोना से ठीक हुए है। जहां अब राज्य में एक्टिव मरीज घट कर 1246 ही रह गए है। पिछले दिनों में प्रदेश में कोरोना के केसों में कमी आई है। कई जिलों में कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आ रहा है। वहीं अब कोरोना के कारण रिकवर होने वाली मरीजों की संख्या भी बढ़ रहीं है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए