नहर में मिला युवक का शव
सूरतगढ़ से पिछले चार दिन से लापता एक युवक का शव लूणकरनसर के पास नहर में मिला है। इस युवक की स्कूटी नहर किनारे मिली थी। इसके बाद नहर में ढूंढा तो उसका शव मिल गया। युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जो शव लेकर अब लूणकरनसर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे हैं। सूरतगढ़ का विजय कुमार नायक 29 अप्रैल को घर से निकला था। वो रात तक वापस नहीं आया। इस पर परिजनों ने ढूंढा लेकिन नहीं मिला।
इस पर सूरतगढ़ में एफआईआर दर्ज करवाई गई। परिजन ही उसे ढूंढ़ते हुए नहर किनारे निकले थे। सूरतगढ़ से अरजनसर और महाजन होते हुए आगे निकले। नहर के पास चप्पा चप्पा छान मारा। सोमवार सुबह लूणकरनसर एरिया में मलकीसर के 11 एमकेडी के पास एक स्कूटी खड़ी मिली। ये स्कूटी विजय कुमार की थी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, तब नहर में उसे ढूंढा गया। थोड़ी देर में ही उसका शव मिल गया।

सूरतगढ़ में विजय के रिश्तेदारों की नई इलेक्ट्रिक दुकान की शुरूआत सोमवार से ही होने वाली थी। परिजन उसी की तैयारी में लगे हुए थे, इस बीच उसके गायब होने की रिपोर्ट से सभी परेशान थे। अब अचानक उसका शव मिलने से घर में मातम छाया हुआ है। करीब तीस साल के विजय का शव अब लूणकरनसर अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। लूणकरसर पुलिस और टाइगर फोर्स के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकालने में सहयोग किया। प्रथम दृष्ट्या ये मामला सुसाइड का लग रहा है, हालांकि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन